10 Amazing Driving Licence Services can be availed by mparivahan mobile app
ड्राइविंग लाइसेंस

Mparivahan Mobile App -10 Amazing Driving License Services

Table of Contents

M Parivahan Mobile App क्या है ? 

  1. MParivahan  Mobile App को सड़क परिवाहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लांच किया है, जो मोबाइल Application के माधयम से लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करता है।
  2. M Parivahan Mobile App में आप सिर्फ गाड़ी का नंबर डालकर किसी भी वाहन के बारे में जान सकते हैं।
  3. M Parivahan Mobile App के जरिये आप Virtual RC और ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं, रोड टैक्स भर सकते हैं, कार को टो करने की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  4. M Parivahan Mobile App की मदद से आप अपने आस पास होने वाली अवांछित घटना के बारे में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर :  अगर किसी ने हेलमेट नहीं पहना तो अप्प उसकी फोटो लेकर “M Parivahan  App” पर अपलोड कर सकते हैं।
  5. M Parivahan Mobile App सड़क परिवाहन कार्यालय  से सम्बंधित ऑनलाइन सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करता है।

Sarkari niyam मोबाइल एप्लीकेशन” को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लीक करें 

 

10 Amazing Driving License Services Can Be Availed By M Parivahan Mobile App

1.  M Parivahan Mobile App से Learner लाइसेंस  के लिए आवेदन कैसे करें ?

2.   Permanent  ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए क्या Process है ?

3.   ड्राइविंग लाइसेंस का Renewl  कैसे करायेंगे ?

4.  डुप्लीकेट डिविंग लाइसेंस क्या होता है ?

5.  ड्राइविंग लाइसेंस के वर्ग में  “Addition” क्या होता है ?

6.  इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस परमिट क्या होता है ?

7.  ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कितना शुल्क देना पड़ता है ?

8 .  वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस / DL डिटेल्स कैसे सर्च करें ?

9  . वाहन के लिए  “Virtual Driving Licence / DL”  कैसे बनाए ?

10.  ड्राइविंग लाइसेंस मॉक टेस्ट का अभयास कैसे करें ?

Sarkari niyam मोबाइल एप्लीकेशन” को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लीक करें 

 

Mparivahan Mobile App से LearnerLicence के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • LearnerLicence क्यों जरूरी है ?

कोई भी वयक्ति बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सार्वजानिक स्थान पर वाहन नहीं चला सकता। व्यक्ति तभी मोटर वाहन चला सकता है जब उसके पास लाइसेंसिंग अथॉरिटी के द्वारा दिया गया प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस होगा।

  • Mparivahan Mobile App में ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए ?

कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 16 साल की हो, वह 50 cc से कम क्षमता वाली  मोटर साइकिल चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। कोई भी व्यक्ति जो 18 साल का हो, वो अन्य वाहन के अलावा मोटर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकता है। कोई भी एप्लिकेंट जो 20 साल का हो, वो वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस पत्र के लिए अप्लाई कर सकता है

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Mparivahan Mobile App में Permanent Driving Licence बनाने के लिए क्या प्रक्रिया है ?

Step 1 :  वेबसाइट  www.parivahan.gov.in या अपने नजदीकी RTO कार्यालय जहा ऐसी सुविधा मौजूद हो, वहा जाकर “Competence Test”  के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें।

Step 2 :  लाभार्थी वाहन क्लास के लिए परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के साथ Learner Licence के लिए फॉर्म – 2 में आवेदन कर सकता है

Step 3 : आवेदक जिसके पास कम से कम 30 दिनों की अवधि के लिए वैध लर्निंग लाइसेंस होगा, वो  “Competence Test” के लिए सक्षम होगा।

Step 4 : Competent test  “Competent Authority”  के द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Step 5 : आवेदक ने जिस प्रकार के वाहन के लिए अप्लाई किया होगा, उन्हें उसी प्रकार का वाहन टेस्ट के लिए चलाना होगा

Step 6 : आवेदक को अपनी ड्राइविंग योग्यता से और  ” Rule – 15″ के अन्दर कार्य करके परीक्षण करने वाले अधिकारी को प्रभावित करना होगा।

Step 7 : Competent Test  में पास होने वाले उमीदवार को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जायेगा और  “Speed Post “ के माधयम से उनके पते पर भेजा जायेगा।

Step 8 : उपयोगकर्ता को शुल्क के रूप में निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

Sarkari niyam मोबाइल एप्लीकेशन” को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लीक करें 

 

Mparivahan Mobile App में Driving Licence Renewl क्या होता है ?

लाइसेंस की समाप्ति की तारीख से एक महीने पहले नवीनीकरण के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर लाइसेंस की समाप्ति की तारीख के बाद आवेदन में 5 साल से ज्यादा की देरी होती है तो आवेदक को नया लाइसेंस लेने के लिए सभी औपचारिकताओं से गुजरना होगा। लाइसेंस समाप्ति से पहले या 30 दिनों से ज्यादा होने पर Renewl  के लिए अप्लाई नहीं किया जा सकता. इसलिए Expiry Date का Renewl पर असर पड़ता है।  अगर लाइसेंस समाप्ति के 30 दिन बाद आवेदन किया जाता है तो  Renewal  एप्लीकेशन जमा करने की तारीख से प्रभावित होगा। इस मामले में 30 रूपये के शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Driving Licence Renewl के लिए कौन – कौन से Documents की जरुरत पड़ती है ?

1. पुराना Driving Licence.

2. Application Form – 2

3. Form No.- 2  (गैर परिवहन वाहनों के लिए शारीरिक फिटनेस में Self Declaration ) या Form No. – 1A  (सिर्फ परिवहन वाहनों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट)

4. उपयोगकर्ता शुल्क के रूप में निर्धारित शुल्क।

 

Mparivahan Mobile App में Duplicate Driving Licence क्या होता है ? 

Mparivahan Mobile App में  Duplicate Driving Licence Renewl की जरुरत क्यों है :-

  1. लाइसेंस खो जाने पर

  2. जब लाइसेंस फट गया हो या पूरा लिखा हुआ हो

  3. लाइसेंस पर लगे फोटो को बदलने के लिए

Mparivahan Mobile App में Duplicate Driving Licence Renewl के लिए जरुरी Documents क्या – क्या है ?

1.  Form – 8 में आवेदन

2.  पुराना Original Driving Licence

3.  Attested Driving Licence की फोटोकॉपी लाइसेंस के खोने की परिस्थिति में

4.  उपयोगकर्ता शुल्क के रूप में निर्धारित शुल्क

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Mparivahan Mobile App में Driving Licence Vehicle Class कैसे जोड़ा जाता है ?

मोटर साइकिल का लाइसेंस रखने वाला व्यक्ति इस तरह ही  हलके वाहन के साथ – साथ भारी वाहन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. नए वर्ग को जोड़ने के लिए जरुरी दस्तावेज :-

  1. वैध ड्राइविंग लाइसेंस

  2. “Category”  के लिए वैध लर्नर लाइसेंस

  3. Form – 8 में आवेदन

4. Form – 1 (गैर परिवहन वाहनों के लिए शारीरिक फिटनेस में ” Self Declaration “)

5. Form – 1 A  (सिर्फ परिवहन वाहनों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट)

  1. उपयोगकर्ता शुल्क के रूप में निर्धारित शुल्क

 

Mparivahan Mobile App में International Driving Licence Permit क्या होता है ?

International Driving Licence Permit उन्हें जारी किया जाता है, जिनके पास वैध भारतीय लाइसेंस हो और भारत के निवासी है“Form A”  में या नजदीकी  “RTO” में लिखित रूप में आवेदन किया जाता है।  इस आवेदन मे दौरा करने वाले देश और ठहरने की अवधि Mention करनी होती है।

International Driving Licence Permit के लिए आवश्यक Documents :

  1. वैध ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी.

  2. Passport की कॉपी, Visa और “Verification” के लिए हवाई टिकट

  3. उपयोगकर्ता शुल्क के रूप में निर्धारित शुल्क

 

Mparivahan Mobile App में अलग – अलग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कितना शुल्क देना पड़ता है ?

1989 के C.M.V के Rule U/R 32 के तहत Fees :-

क्रम संख्या                                         .  उदेशय                                                      रकम  (रूपये में)

1.                                  हर वर्ग का लाइसेंस लर्नर के संबंध में Form 3                               150 .

2.                                    लर्नर लाइसेंस टेस्ट                                                                  50 .00

3.                                  Form 7. में ड्राइविंग लाइसेंस                                                    400 .00 (Computerized Chip की लागत के साथ )जारी करने के संबंध में

4.                                  वाहन के हरेक वर्ग को चलाने  के लिए                                                   300 .00 “Competence Test”  के लिए

5.                                     इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में                                         1000 .00

6.                                       ड्राइविंग लाइसेंस में दूसरे वाहन वर्ग को जोड़ने के                             950 .00 संबंध  में

7.                                         ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के संबंध में                                  400.00 ( Computerized Chip की लागत के साथ )

8.                                            ड्राइविंग लाइसेंस ले लिए फार्म 6 में ड्राइविंग                                  300 .00

लाइसेंस के संबंध में मोटर वाहन जिसके लिए

छूट अवधि के बाद आवेदन किया जाता है

 

9.                                      फॉर्म 7 में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य वर्ग को जोड़ने के लिए                           400 .00 (Computerized Chip के लगत सहित)

10.                                        स्कूल के नवीनीकरण और स्थापना के संबंध में निर्देश के लिए                                         10000 .00

11.                                 स्थापना में निर्देश देने वाले स्कूल या प्रतिष्ठान को डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करने के लिए              5000 .00

12.                                         DL में Particulars का परिवर्तन                                                                          400 .00

13.                                           डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए                                              400 .00 ( Computerized Chip की लागत के साथ )

 

Mparivahan Mobile App में वाहन ड्राइविंग लाइसेंस / DL डिटेल्स कैसे सर्च करें ?

Step 1.  “Google Play Store”  में  “M Parivahan Mobile App”  “Install “ करें।

10 Amazing Driving Licence Services can be availed by mparivahan mobile app

 

Step 2 :  “M Parivahan App” में   “DL Information” की ऑप्शन पर क्लिक करें।

10 Amazing Driving Licence Services can be availed by mparivahan mobile app

Step 3 :   अब अपना  “DL Number” एंटर करें।

Step 4:   आपको आपके DL Number की जानकारी स्क्रीन पर आसानी से मिल जाएगी।

Mparivahan Mobile App में  Virtual Driving Licence कैसे Create करें ?  

Step 1:  ” Google Play Store”  में   M Parivahan App  “Install” करें।

Step 2 :   M Parivahan App में  “Sign In” करें

Step 3 :   “Create Virtual DL” की ऑप्शन पर क्लिक करें।

10 Amazing Driving Licence Services can be availed by mparivahan mobile app

 

Step 3:  अपना  “DL Number”  बिना ” Space”  डालें  एंटर करें।

Step 4 : अब  “Add To Dashboard For Virtual Number” पर क्लिक करें। आपकी  “Virtual DL Create” हो जाएगी।

Mparivahan Mobile App में ड्राइविंग लाइसेंस मॉक टेस्ट का अभयास कैसे करें ?

Step 1 : Google Play Store  में  M Parivahan Mobile App  “Install ” करें।

Step 2 :   M Parivahan Mobile App में  “Sign In” करें।

Step 3 :   M Parivahan App Mobile में  “Our Services” पर क्लिक करें।

10 Amazing Driving Licence Services can be availed by mparivahan mobile app

 

Step 4 :  अब “DL Mock Test” पर क्लिक करें।10 Amazing Driving Licence Services can be availed by mparivahan mobile app

 

 

 

Source & Credit :  M Parivahan Mobile Application

 

ये भी पढ़े :

यदि आपके वाहन या गाड़ी के सभी ओरिजिनल कागजात चोरी हो जाए तो आप क्या करेंगे ?

अपने गाड़ी के चालान की जानकारी अपने मोबाइल से कैसे करेंगे और घर बैठे अपना चालान कैसे जमा करेंगे ?

 

प्रिये पाठको ! इस पोस्ट के सम्बन्ध में कोई सुझाव / शिकायत / Quary या कोई समस्या हो तो हमें कमेंट करके जरुर बताये और साथ में हर जरूरतमंद को ये पोस्ट जरुर शेयर करे .अपने द्वारा चुने गए टॉपिक जिसपर आप पोस्ट चाहते है  वो भी हमें कमेंट बॉक्स में भेज सकते है।

Leave a Reply

%d