Table of Contents

Bihar Student Credit Card Yojana kya hai ?

Bihar Student Credit Card Yojana – बिहार के CM नीतीश कुमार के द्वारा शुरू की गयी थी। इस योजना का उदेश राज्य के युवा वर्ग की उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है। कुछ विद्यार्थी जो आर्थिक परेशानी होने के कारण अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते, उनके लिए ये योजना लाभकारी है। इस योजना में उन विद्यार्थियो को आर्थिक सहायता प्राप्त की जाएगी तांकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सके।

इस योजना में 12वीं पास विद्यार्थियो के लिए सरकार द्वारा 4 लाख का लोन प्रदान किया जायेगा। Bihar Student Credit Card Yojana के तहत लोन लेने वाले विद्यार्थियो को कोई भी ब्याज नहीं देना होगा। इस योजना को 14 सितम्बर 2016 को मंजूरी दी गयी थी और 1 अप्रैल 2018 को शुरू किया गया था। सरकार द्वारा शुरू किया गया ये कदम छात्रो के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है।

 

Bihar Student Credit Card Yojana के उद्देश्य क्या हैं ?

Bihar Student Credit Card Yojana के उद्देश्य :

  1. Bihar Student Credit Card Yojana का उद्देश्य 12वीं पास विद्यार्थियों की शिक्षा को आगे बढ़ाना है। बहुत सारे ऐसे स्टूडेंट हैं जो आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण अपनी 12वीं के बाद की पढ़ाई पूरी नहीं करते और कोई छोटी मोटी नौकरी या काम करना शुरू कर देते हैं। या फिर बेरोजगार रहते है.

2. आर्थिक मदद मिलने से वे स्टूडेंट अपना सपना पूरा कर सकते हैं, और आगे चल कर अपने माता – पिता का सहारा बन सकते हैं। Bihar Student Credit Card Yojana के माध्यम से स्टूडेंट को लोन प्रदान किया जायेगा। जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है।

3. बिहार सरकार का उद्देश्य है की कोई भी विद्यार्थी पैसे न होने की वजह से अपनी पढाई न छोड़े।

4. इस योजना से विद्यार्थी पढ़ भी सकते हैं और रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

Bihar Student Credit Card Yojana के लाभ क्या है ?

  1. Bihar Student Credit Card Yojana के लिए लड़का और लड़की दोनों अप्लाई कर सकते हैं।

2.  DRCC ऑफिस में पहले Verification होने के बाद पैसा सीधा आपके अकाउंट में आ जायेंगे. इसमे बैंक के चक्कर नहीं लगाने पढ़ेंगे।

3. Bihar Student Credit Card Yojana का एक लाभ ये भी है की विद्यार्थी को कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा।

4. स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पूरी करें और पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार मिलने पर ही सरकार का पैसा वापस कर सकते हैं।

5. CM नीतीश कुमार के अनुसार अगर किसी विद्यार्थी को रोजगार प्राप्त नहीं होता है तो जो पैसे सरकार को वापस लौटाना है वो पैसा माफ़ कर दिया जायेगा।

6. इस योजना से गरीब परिवार के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।

7. Education Centre, खाने पिने, किताबो आदि का खर्च इस लोन में शामिल होगा।

8. Bihar Student Credit Card Yojana से स्टूडेंट को आर्थिक तंगी से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Bihar Student Credit Card Yojana के लिए कौन Eligible है ?

  1. Bihar Student Credit Card Yojana के लिए अप्लाई करने वाला आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।

2. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

3. आवेदक 12वीं पास होना चाहिए।

4. आवेदक को परामर्श केंद्र को अपना पैन कार्ड का विवरण देना होगा।

5. परामर्श केंद्र में आवेदक का आधार कार्ड का विवरण भी देना होगा।

6. Bihar Student Credit Card Yojana में बिहार राज्य की बैंक नोडल बैंक का काम करेंगे।

7. Bihar Student Credit Card Yojana में Education System और बैंक कार्यकत रहेंगे।

8. अगर कोई विद्यार्थी इस योजना में जुड़ने के बाद अपनी पढ़ाई बिच में छोड़ देता है तो उसे आगे इस योजना से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा।

9. आवेदक जिस एजुकेशन इंस्टीटूट है में पढ़ता है वो राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई करने  के लिए कौन से Documents की जरूरत होती है ?

  1. 12वीं पास का प्रमाण पत्र

2. College में Admission संबंधी प्रमाणपत्र या चयन प्रमाणपत्र।

3.निवास प्रमाण – पत्र 

4. Pan Card

5. पिछले साल के परिवार का Income Certificate और Form 16

6. माता- पिता के पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट

7. ऑनलाइन फॉर्म जो भरा है  उस पर चिपकाए पासपोर्ट साइज फोटो के साथ

8. Institute  के द्वारा जारी किए जाने वाली फीस के डॉक्यूमेंट

9. पिछले 2 साल में आय के लाभ

10. Student और Student के माता-पिता तथा गारेंटर के फोटो

11. आधार कार्ड

12. पासपोर्ट

13. ड्राइविंग लाइसेंस

14. मतदाता पहचान पत्र

15. आवेदक की बैंक पासबुक जिसमे बैंक का नाम, बैंक की शाखा का नाम, खाता नंबर और IFSC Code की जानकारी हो।

16. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

17. पंजीकृत मोबाइल नंबर

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Bihar Student Credit Card Yojana में किन – किन कोर्स की पढाई के लिए लोन मिलता है ?

  1. B.A
  2. बीपीएड
  3. बीएड
  4. M.sc, M. tech
  5. Bachelors Of Physiotherpist
  6. Bachelor Of Occupational Therapy
  7. Diploma of Food Processing, Food Producation
  8. Diploma in Food and Beverages Services
  9. B.A, B.sc, B.ed, इंटरग्रटेड कोर्स
  10. BBA
  11. BAF
  12. MBBS
  13. BL, LLB
  14. L.L.M
  15. शास्त्र
  16. B.tec, B.E
  17. B.com
  18. Bsc Library Science
  19. Diploma in Hotel Management
  20. Bsc. Nursing
  21. Bachelors of Pharmacy
  22. BVMS
  23. BAMS
  24. B.sc IT, B.A, BCA, Computer Application, Computer Science
  25. बीएससी कृषि
  26. BUMS
  27. BHMS
  28. BDS
  29. GNM
  30. Bachelor of Mass Communication
  31. B.sc in Fashion Technology
  32. Bachelor Of Architecture

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

Step 1 : Google पर MNSSBY सर्च करें।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

 

Step 2 : होम पेज पर New Applicant Registration की ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

 

Step 3 : अगले पेज पर आपको Registration करना होगा इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार नंबर एंटर करें और Send OTP की ऑप्शन पर क्लिक करें। (सारी डिटेल्स सही एंटर करें और नाम 10 वीं या 12 वीं की मार्कशीट के अनुसार लिखें)

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

Step 4 : अब आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक OTP आएगा आपको वो दोनों OTP एंटर करने है।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

 

Step 5 : उसके बाद आपको Desired Scheme में BSCC सेलेक्ट करें और सबमिट की ऑप्शन पर क्लिक करें ।

Step 6 : आपकी रजिस्ट्रेशन हो जाएगी और आपकी ईमेल पर एक यूजरनेम और पासवर्ड भेजा जायेगा। यूजरनेम और पासवर्ड एंटर करने के बाद लॉगिन करें।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

Step 7 : अगले पेज पर लॉगिन करने के बाद आपको पासवर्ड चेंज करने का ऑप्शन मिलेगा आप पासवर्ड चेंज कर सकते हैं।

Step 8 : अब पासवर्ड चेंज करने के बाद आपको फिर से नये पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

Step 9 : लॉगिन करते ही अगले पेज पर Bihar Student Credit Card Yojana का फॉर्म खुल जायेगा।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

Step 10 : अब आपको अपनी डिटेल्स एंटर करनी है। जैसे की :

  1. Matric की डिटेल्स

2. 12वीं की डिटेल्स

3. Graduation की डिटेल्स

4. Personal details

5. Permanent Address

6. Guardian की जानकरी

7. Income Information

8. Salary of Parents or Guardian

 

Step 11 : डिटेल्स एंटर करने के बाद आपको Save Draft करने के बाद Next पर क्लिक करना है।

Step 12 : अब Course की डिटेल्स एंटर करें।

Step 13 : फिर Loan लेने के लिए अपनी डिटेल्स जैसे की कोर्स कितने साल का है, कितनी फीस है, हॉस्टल की फीस और किताबों, फैमिली से कितना फंड मिलता है आदि जानकारी एंटर करें और Next की ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

 

Step 14 : फिर Declaration खुल जायेगा आपको डिक्लेरेशन को ध्यान से पढ़ना है फिर टिक करना है।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

 

Step 15 : अब Preview की ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म एक बार फिर खुल जायेगा. आपको सारी डिटेल्स को चेक करना है अगर कोई गलती है तो आप उसे सही कर सकते हैं।

Step 16 : अब Final Submit की ऑप्शन पर क्लिक करें। आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अप्लाई कैसे करें ?

 

 

Step 17 : आपकी ईमेल पर एक PDF आएगा उसे प्रिंट करवा ले। उसके बाद 1 से 60 दिन के अंदर आपको DRCC Office में सारे डाक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे आपकी वेरिफिकेशन होगी फिर आपको लोन प्रदान कर दिया जायेगा।

इस तरह आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Bihar Student Credit Card Yojana में अपनी Application का स्टेटस कैसे देखें ?

Step 1 : Google पर MNSSBY वेबसाइट सर्च करें।

Step 2 : Homepage ओपन हो जायेगा. अब आपको “Application Status” की ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Bihar Student Credit Card Yojana

Step 3 : अगले पेज पर आपको पहले अपनी डिटेल्स एंटर करनी होगी जैसे की :

  1. Search by

2. Date of Birth

3. दिया गया CAPTCHA कोड एंटर करें

Step 4 : डिटेल्स एंटर करने के बाद Submit की ऑप्शन पर क्लिक करें।

Bihar Student Credit Card Yojana

Step 5 : आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस शो हो जायेगा।

इस तरह आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते हैं।

प्रत्येक नयी आर्टिकल को सीधे अपने Whatsapp नंबर पर पाने के लिए  क्लीक करें

 

Bihar Student Credit Card Yojana से संबंधित सवाल-जवाब (FAQ)

प्रश्न 1 :  Bihar Student Credit Card Yojana किसने शुरू की थी ?

उत्तर : Bihar Credit Card Yojana Bihar के CM नीतीश  कुमार द्वारा शुरू की गयी थी।

प्रश्न 2 : Bihar Student Credit Card Yojana में किस ऑफिस में दस्तावेज जमा करने हैं ?

उत्तर : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में अप्लाई करने के लिए DRCC Office में दस्तावेज जमा करने होंगे।

प्रश्न 3 : Bihar Student Credit Card Yojana में कितनी रकम का लोन दिया जायेगा ?

उत्तर : Bihar Student Credit Card Yojana में 4 लाख का लोन प्रदान किया जायेगा।

प्रश्न 4 : Bihar Student Credit Card Yojana  में विद्यार्थी को कितना ब्याज देना होगा ?

उत्तर : Bihar Student Credit Card Yojana में कोई ब्याज नहीं देना होगा।

प्रश्न 5 : Bihar Student Credit Card Yojana में हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

उत्तर :स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 18003456444 है।

 

Source & Credit : MNSSBY 

 

हो सकता है निम्नलिखित आर्टिकल आपके काम आये : 

Benefits of Mukhyamantri Gramin Solar Street Yojana in

Advantages of Bihar Lok Shikayat Nivaran Adhiniyam Portal ?

How to apply for Pradhan mantri vridha pension yojana online ?

7 Amazing points about pariwar labh yojna in Bihar in Hindi

best way to apply online income certificate bihar from mobile

How to get Benefit from Bihar Berojgari Batta Yojna 2021

How to apply caste certificate online bihar from mobile

अगर आप Student Credit Card Yojana के लिए खुद से आवेदन नही कर पा रहे है, तो sarkariniyam.com की टीम न्यूनतम शुल्क की सहायता लेकर आपका ये काम करके देगी। इसके लिए Whatsapp Number 6201197885 पर सम्पर्क करे।

 

हमें उम्मीद है आपको ये योजना बहुत पसंद आयी होगी. यदि आप खुद एक छात्र है और इस योजना का लाभ लेने योग्य है तो आवेदन जरूर अप्लाई करे. और यदि आप इसके योग्य नहीं है तो अपने घर, मुहल्ले, समाज, गाव, रिश्तेदार, पडोसी इत्यादि लोगो में इस नियम को शेयर करके उन्हें भी जरूर सूचित करे. हो सकता है आपके एक छोटे से प्रयास से किसी गरीब छात्र का भला हो जाए।

Leave a Reply

%d